विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर लखनऊ से गोसाईंपुर लाया जाएगा, रविवार को सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 12:23 PM (IST)

राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन होंगे। रविवार को ...और पढ़ें

लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।

HighLights

  1. दिवंगत राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर लखनऊ में अंतिम दर्शन हेतु।

  2. पार्थिव शरीर सिकंदरपुर के पैतृक गांव गोसाईंपुर लाया जाएगा।

  3. रविवार को घाघरा नदी किनारे होगा अंतिम संस्कार, लोग देंगे श्रद्धांजलि।

जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। लखनऊ स्थित पीजीआइ में निधन के बाद दिवंगत राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक उनके निजी आवास मेट्रो सिटी अपार्टमेंट, निशातगंज, लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां स्वजन, परिचित और शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद पार्थिव शरीर को सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर लाया जाएगा। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। क्षेत्रीय लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। रविवार को गांव से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

अंतिम यात्रा में स्वजन, ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद गांव में ही स्थित घाघरा नदी के किनारे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर स्वजन और ग्रामीणों ने व्यवस्था शुरू कर दी है।