Move to Jagran APP

राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता बलिया भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का शुक्रव

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 09:42 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का भव्य स्वागत
राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर का शुक्रवार की शाम प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नीरज शेखर ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान नीरज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस सरकार में अपराधी या तो प्रदेश से बाहर हैं या तो सलाखों के भीतर। कहा कि वर्ष 2022 में एक बार पुन: भाजपा की राज्य में सरकार बनेगी।

इसके पूर्व गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही चट्टी चौराहे पर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, देवेंद्र यादव, सुनीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजीव मोहन चौधरी,रामजी सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद थे। चितबड़ागांव में पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत में पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, बलराम सिंह, रामजी सिंह आदि थे। इसी क्रम में सागरपाली स्थित गौरी भईया की आदमकद प्रतिमा पर नीरज शेखर ने माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गौरी भईया की पत्नी ममता सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दाऊ सिंह, अदालत सिंह, गोलू सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.