परेशानी का सबब बनता जा रहा रेलवे का अंडरपास मार्ग
रेलवे विभिन्न रेल फाटकों को हटाकर उसके स्थान पर अंडरपास मार्ग बना रहा है। यह लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आलम यह कि थोड़ी सी बारिश क्या हुई लोगों का आवागमन बाधित हो जा रहा है। विभाग द्वारा अमहर पंडितपुरा संवरा संवरूपुर अन्दौर आदि स्थानों पर बनाये गए अंडरपास मार्ग की हालत शुक्रवार को हुई बारिश के चलते बदतर हो गई।
जासं, रसड़ा (बलिया) : रेलवे विभिन्न रेल फाटकों को हटाकर उसके स्थान पर अंडरपास मार्ग बना रहा है। यह लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आलम यह कि थोड़ी सी बारिश क्या हुई लोगों का आवागमन बाधित हो जा रहा है। विभाग द्वारा अमहर, पंडितपुरा संवरा, संवरूपुर अन्दौर आदि स्थानों पर बनाये गए अंडरपास मार्ग की हालत शुक्रवार को हुई बारिश के चलते बदतर हो गई।
नतीजा यह हो गया कि लोग चंद दूरी को पार करने के लिए दो किमी का रास्ता दूसरे रास्ते से होकर जा रहे हैं जिसके चलते विभाग पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेताया है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बाध्य होकर आंदोलन को विवश होंगे। इस संबंध में समाज सेवी बब्लू अंसारी ने उच्चाधिकारियों का पत्रक भेजकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की है।