कटान पीड़ित अनशन पर, आंदोलन को धार देने का संकल्प
जागरण संवाददाता दुबेछपरा (बलिया) गांव बचाओ अभियान अंतर्गत दुबेछपरा ढाला पर एनएच के किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को दोपहर में अनशनकारियों से वार्ता करने उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी पहुंचे थे। वहीं बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने भी लगभग डेढ़ घंटे तक पीड़ितों के साथ वार्ता की थी कितु अनशन समाप्त कराने का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका।
जागरण संवाददाता, दुबेछपरा (बलिया) : गांव बचाओ अभियान अंतर्गत दुबेछपरा ढाला के करीब बाढ़ पीड़ित किसानों का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। यहां किसानों ने मांगों के पूर्ण न होने पर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।
एनएच के किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी चौथे दिन भी सरकार के खिलाफ मुखर रहे। बुधवार को दोपहर में अनशनकारियों से वार्ता करने उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी पहुंचे थे। वहीं बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने भी लगभग डेढ़ घंटे तक पीड़ितों के साथ वार्ता की थी कितु अनशन समाप्त कराने का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका।
आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी को अपने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में बाढ़ व कटान में ध्वस्त रिग बंधे का पुनर्निर्माण, कटान का स्थाई समाधान, ड्रेजिग कर गंगा की धारा सीधा करने, पक्का घाट बनाने व कटानपीड़ितों को आर्थिक सहायता व जमीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख हैं। अनशनकारी अब आंदोलन को और धार देने के लिए आमरण अनशन व चक्का जाम करने के रणनीति तैयार करने में लग गए हैं। इस अवसर पर रामनारायण तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, महेश तिवारी, सुनील राम, ताड़केश्वर पाठक, विनोद पांडेय, मुन्ना यादव, अतुल मिश्र, पंकज तिवारी, मुन्ना पांडेय मनु मिश्रा, सर्वजीत प्रधान आदि रहे।