पक्का पुल की उम्मीदों को मिल सकता मुकाम
पिछले चार दशकों से विकास से महरूम हजारों की आबादी को अंतत: दैनिक जागरण की पहल पर वर्षों का सपना साकार होता दिख रहा है। अपने पुरुषार्थ के दम पर आवगमन की सुविधा इजाद करने वाले इन नागरिकों की आवाज बन दैनिक जागरण ने अपने 16 नवम्बर के अंक में इस खबर को 'आईना दिखा रहा मंगई नदी पर बना रहा लकड़ी का पुल Þ शीर्षक से प्रकाशित कर न सिर्फ विकास की हकीकत को र्आइना दिखा दिया था
जागरण संवाददाता, सागरपाली (बलिया) : पिछले चार दशकों से विकास से महरूम हजारों की आबादी को अंतत: दैनिक जागरण की पहल पर वर्षों का सपना साकार होते दिख रहा है। अपने पुरुषार्थ के दम पर आवगमन की सुविधा इजाद करने वाले इन नागरिकों की आवाज बनकर दैनिक जागरण ने अपने 16 नवम्बर के अंक में इस खबर को 'आईना दिखा रहा मंगई नदी पर बना रहा लकड़ी का पुल शीर्षक से प्रकाशित किया था।
इस खबर ने न सिर्फ विकास की हकीकत को आइना दिखाया बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी वास्तविकता से अवगत कराने का कार्य किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पीडब्लूडी को पत्र जारी कर तत्काल इस पर कार्य कराने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही विभागीय अधिकारियों की टीम मौका मुआयना करने पहुंच गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी।
एक तरफ लोगों को सपना साकार होने की खुशी थी तो दूसरी ओर दैनिक जागरण के प्रति कृतज्ञता का भाव झलक रहा था। क्षेत्र के कोट मझरिया, अजोरपुर, भिखारीपुर, भीखमपुर, रामपुर, मिल्की के मठिया, इंदरपुर, पेठवा के मठिया, इच्छा चौबे के मठिया आदि गांवो की तकरीबन 25 हजार आबादी को प्रति वर्ष अपने पुरुषार्थ से पुल का निर्माण करना पड़ता था। एनएच 31 से महज दो किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित इस पुल पर किसी की नजर नहीं गयी थी। आवागमन के लिए वर्षों से जलालत झेल रहे लोग अंतत: पलायन करने को विवश थे। इसी बीच इसकी भनक दैनिक जागरण को लगी तो खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर हजारों ग्रामीणों की आवाज को सक्षम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। मगई नदी पर पक्का पुल निर्माण व एनएच 31 तक एप्रोच मार्ग के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। मगही नदी पर 54 मीटर लम्बे पुल व 900 मीटर का एप्रोच मार्ग निर्माण किया जाएगा। एनएच से जोड़ने के लिए 1700 मीटर का एप्रोच निर्माण किया जाएगा।