Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान तेज

भाजपा द्वारा सीएए के पक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर कस्बे में जनसंपर्क किया। इस दौरान कानून के समर्थन में लोगों से टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल कराया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 05:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 05:36 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान तेज
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान तेज

जागरण संवाददाता, बलिया: भाजपा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान से जन-जन को जोड़ने की कोशिश तेज हो गई है।

loksabha election banner

अभियान के दूसरे चरण में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर कस्बे में जनसंपर्क किया। इस दौरान कानून के समर्थन में लोगों से टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कराया। मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि एक फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कानून की जानकारी दे रहे हैं। यह कानून पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए बना है। इससे अल्पसंख्यकों को कोई नुकसान नहीं है। हताश विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। इस दौरान ट्रिपल तलाक, राम मंदिर पर भी चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, स्वतंत्र देव सिंह, रोहित सिंह, भानु दुबे, अभिषेक सिंह, मनीष पांडेय, राहुल राय, जितेंद्र गुप्ता, विजय कसेरा, अजीत सिंह, हीरा लाल वर्मा, सतीश चंद्र वर्मा, विशाल सोनी, जितेंद्र वर्मा, विशाल चौहान, अभिषेक वर्मा, नीरज, विपिन, सचिन गुप्ता मौजूद थे। संचालन गजेंद्र सिंह व आभार प्रकाश जितेंद्र यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.