जल संरक्षण को जगाई जागरूकता की अलख
अत्यधिक जल दोहन से भूजल स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है इससे जल
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 07:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 07:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : अत्यधिक जल दोहन से भूजल स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है, इससे जल संकट पैदा हो रहा है। इससे पहले कि स्थिति काफी घातक हो जाए। हम सभी को सचेत होकर भूजल का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण को आगे आना होगा। यह बातें कथरिया में जिला विज्ञान क्लब द्वारा भूजल सप्ताह के तहत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में समन्यवक अतुल कुमार ने कही। जागरूकता रैली व पोस्टर कला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भोला नाथ यादव, सुधीर कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, पूजा सिंह, अंजली, द्रोपदी राय, संतोष कुमार,सुनैना सिंह, अश्रि्वनी तिवारी, अविनाश पाण्डेय आदि ने उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें