Move to Jagran APP

ईद मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर साहब

जागरण संवाददाता, बलिया : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 11:26 PM (IST)
ईद मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर साहब
ईद मिलादुन्नबी पर याद किए गए पैगंबर साहब

जागरण संवाददाता, बलिया : इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। पर्व पर जिले भर में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला तो पैगंबर साहब को याद कर उनका नाम पर कलाम पढ़ा गया। इसे लेकर हर ओर उल्लास व उत्साह का माहौल रहा। पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

loksabha election banner

नगर में पूरे शान से निकला मुहम्मद साहब का जुलूस

बारह रबी अव्वल शरीफ की मुबारक तारीख मुसलमानों के लिए खुशी और मुसर्रत का दिन है। इसलिए इस मौके पर तमाम मुस्लिम बंधु जगह-जगह से जुलूस निकालकर हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते है। ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में मुसलमान भाईयों ने मदनी मस्जिद सहित अन्य पाक स्थलों का खूबसूरत झांकी बनाकर नगर भ्रमण किए। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब के अमन व शांति के पैगाम को तकरीर द्वारा लोगों को अवगत कराया गया। जुलूस में बहेरी, गुदरी बाजार, काजीपुरा, रहमतनगर सहित अन्य जगहों के मुसलमान बंधु शरीक हुए। नगर सहित देहात क्षेत्रों की मस्जिदों की साफ-सफाई कर लोगों ने रोशनी से जगमगा दिए। इसी क्रम में प्रेमचक उर्फ उमरगंज के मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजूल ओलूम से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए स्टेशनरोड चौक, गुदरी बाजार, चमन ¨सह बागरोड, विशुनीपुर होते हुए उमरगंज समाप्त हो गया। जुलूस का नेतृत्व मौलाना फुरकान अहमद कादरी ने किया।

जुलूस निकाल किए भ्रमण

दुबहड : ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम बंधुओं ने पूरे क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया। मुस्लिम बंधुओं ने जूलूस निकाल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जुलूस के पीछे चक्रमण करती रही। इसी क्रम में घोड़हरा गांव के सैकड़ों मुस्लिम बंधुओं ने हाथों में बैनर और झंडा लिए पूरे गाव व क्षेत्र का जोश व उत्साह के साथ भ्रमण किया। मौके पर थानाध्यक्ष अशोक पांडेय पूरे दलबल के साथ मुस्तैदी से लगे रहे। इसी क्रम में नगवा, अखार, ब्यासी, तिवारी के छपरा, संवरुबांध, दादा के छपरा, बसरिकापूर आदि गावों में भी मुस्लिम बंधुओं ने जूलूस निकाल पर्व को मनाया।

युवाओं में रहा गजब का जोश

सुखपुरा : सरकार की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा, ईद मिलादन्नबी ¨जदाबाद के नारे के साथ कस्बे के उत्तर मोहल्ला स्थित मस्जिद से हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकला जो विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। जुलूस में रंग-बिरंगे परिधान पहने लोग हाथों में हरे रंग के झंडे व विभिन्न नारों से लिखे बैनर लेकर चल रहे थे।

जुलूस में कौमी एकता के दिए संदेश

रसड़ा : ईद-मिलादुन्नबी के पर्व पर नगर में परंपरागत ढंग से निकाले गए जुलूस में लोगों ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द व कौमी एकता का मिसाल पेश किया। मुस्लिम संप्रदाय की ओर से हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर नारे तकवीर और लाइलाह-इल्लाह तथा इस्लाम ¨जदाबाद के धार्मिक नारों के उदघोष करते हुए एक विशाल जुलूस मस्जिद हज्जिन से निकाला गया जो मोहल्ला पुरानी कोट, ब्रह्मस्थान, सदर बाजार, स्टेशन रोड तथा भगत ¨सह मार्ग होते हुए पुन: हज्जिन मस्जिद पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस भव्य जुलूस में जहां उंट व घोड़ों की संख्या रही वहीं सैकड़ों की संख्या में इस्लामी परचम लिए हुए युवकों ने जगह-जगह मुहम्मद साहब के शान में नारे लगाए। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन मिलादुन्नबी के इस महान पर्व पर नगर के मस्जिदों को बिजली के झालरों से सजाया गया था तथा विभिन्न स्थानों पर कुरानख्वानी की गई। कई स्थानों पर शिरतपाक के जलसे भी आयोजित किए गए। पूर्व संध्या पर मोहल्ला कोट गुलामाने मुस्तफा के तत्वावधान में एक बृहद शिरत पाक का जलसा आयोजित किया गया। इसमें मौलाना फईम रज्जा खान शमसी व मौलाना अख्तर करहानी ने मुहम्मद साहब के पवित्र संदेशों व उनके दिखाये गए राह पर चलने का संदेश दिया। इसके अलावा प्रख्यात सायर रियाज अहमद रज्जा झारखंड, आफताब अहमद व गुलाम वारिश कुशीनगर, आफताब अहमद बैरिया तथा अख्तर रज्जा गाजीपुरी ने अपने कलाम सुनाकर लोगों के दिल जीत लिए।

शान से निकला जुलूस

रेवती : मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर नगर पंचायत में मुस्लिम बंधुओं द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस बड़ी मस्जिद से होकर बाजार, थाना, बस स्टैंड, सुपरमार्केट, बीज गोदाम, उत्तर टोला, डाकघर होते हुए पुन: बड़ी मस्जिद पर आकर संपन्न हुआ। इस बीच जहां बच्चे डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे तो वहीं बुजुर्ग व नौजवान के मोहम्मद साहब से संबंधित विभिन्न नारे लगा रहे थे। जुलूस में अजय शंकर पांडेय कनक, अमीरुल्लाह अंसारी, राजेश गुप्त, सुरेश राम, नसीम अहमद, नूर मोहम्मद, मुकेश पांडेय, नबी रसूल अहमद, मैनुदीन, मुन्ना मियां आदि शामिल थे। सीओ बैरिया उमेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कुंवर प्रभात ¨सह व जवान मुस्तैद रहे।

हर्षोल्लास पूर्वक मना पैगंबर साहब का जन्मदिन

सिकंदरपुर : इस्लाम धर्म के बानी हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी जल्सा, जुलूस व अन्य आयोजनों के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने अपने घर पर सुबह फातिहा कराया। मस्जिदों और मदरसों में मिलाद शरीफ के आयोजन के साथ तबर्रुक तकसीम किया। आतिशबाजी व गुंजा छोड़कर जश्न मनाया व शाम को वह अपने मकानों अब मस्जिदों पर चेरांगा किया। साथ ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तहत नगर में जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जुलूस डोमनपुरा स्थित मदरसा दारुलओलूम सरकारे आशी के प्रांगण से सुबह 10 बजे निकला। जुलूस नगर के परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए दोपहर में मुड़ियापुर स्थित दाता साहब के मजार पर पहुंचकर जल्सा के रूप में परिवर्तित हो गया। जुलूस में शामिल युवा मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पढ़ते व मजहबी नारे लगाते चल रहे थे। दादा साहब के मजार प्रांगण में जल्सा से खेताब करते हुए ओलेमा ने हजरत मोहम्मद साहब के व्यक्तित्व कृतित्व के बारे में चर्चा किया साथ ही लोगों को इस्लाम के वसूलों पर चलने की नसीहत दी।

शान से पढ़ा गया कलाम

रतसर : ईद मिलादुन्ननबी के मौके पर कस्बा के जुमा मस्जिद से नूरी क्लब के तत्वावधान में मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला। जुलूस मस्जिद से दिलावलपुर होते हुए सदर बाजार, डाकघर, मछली बाजार, डफली टोला होते हुए जुमा मस्जिद पर आकर खत्म हुआ। जुलूस में मुहम्मद साहब की शान में नातियां कलाम प्रस्तुत करते हुए युवाओं की टोली आगे-आगे रही। मदरसा नूरूल उलूम मोइनुल इस्लाम और तामिर ए मिल्लत के बच्चें हाथों में झंडे थामे नातियां कलाम पर झूमते गाते नारे तकबीर अल्लाहो अकबर का नारा बुलंद करते रहे। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जुलूस मार्ग पर तैनात रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.