प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल
डीडीओ के जांच में सही पाए गए ग्राम पंचायत देवडीह गांव के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को जिलाधिकारी ने किया बहाल कर दिया है। प्रधान के खिलाफ शौचालय बनवाने में अनियमितता पर प्रारंभिक जांच में दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाया गया था। बांसडीह विकास खंड के देवडीह गांव के ग्राम प्रधान भानू प्रताप गहलौत के खिलाफ गांव के ही लखन पासवान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवेदन देकर आंवटित तीस शौचालयों में से दो को छोड़कर 2
जासं, बांसडीह (बलिया) : डीडीओ की जांच में सही पाए गए ग्राम पंचायत देवडीह गांव के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को जिलाधिकारी ने बहाल कर दिया है। प्रधान पर शौचालय बनवाने में अनियमितता का आरोप था। इसलिए वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाया गया था। बांसडीह विकास खंड के देवडीह गांव के ग्राम प्रधान भानू प्रताप गहलौत के खिलाफ गांव के ही लखन पासवान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवेदन देकर आंवटित 30 शौचालयों में से दो को छोड़कर 28 के अपूर्ण होने व धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था। डीएम ने सीडीओ को जांच व स्थलीय सत्यापन का आदेश दिया था। उन्होंने देवडीह गांव में जाकर बने हुए 30 शौचालयों को देखा और जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि ये पूर्ण हैं तथा प्रयोग में हैं।