बीडीओ के स्थानांतरण पर अड़े ग्राम प्रधान
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने दूसरे दिन शनिवार को भी ख
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने दूसरे दिन शनिवार को भी खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार के उपेक्षात्मक रवैया, ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा कमीशनखोरी के विरोध में ब्लाक कार्यालय का तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि खंड विकास अधिकारी रसड़ा द्वारा ग्राम प्रधानों का शोषण व उपेक्षात्मक रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आए दिन ग्राम प्रधानों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण तक धरना व तालाबंदी जारी रखने का संकल्प दोहराया। ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पर मनरेगा कार्यों में कमीशन मांगे जाने तथा उनके द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ उपेक्षात्मक रवैया अपनाए जाने के विरोध में 20 सितंबर से ब्लाक मुख्यालय का तालाबंदी कर वहां धरना शुरू कर दिया है। धरना सभा को शिवेंद्र बहादुर ¨सह, हिटलर ¨सह, देवेश तिवारी, विवेकानंद, रामजी गुप्त, मुरारी तिवारी, बृजेश कन्नौजिया, उस्मान अंसारी, दिनेश तिवारी, गुड्डू राजभर आदि ने संबोधित किया। संचालन सुनील मौर्या ने किया।