विद्युत आपूर्ति बंद, गांवों में अंधेरा
जासं, पूर (बलिया) : अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। खेजुरी खड़सरा
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 04:40 PM (IST)
जासं, पूर (बलिया) : अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। खेजुरी खड़सरा, पूर, पकड़ी, मिश्रौली, खवासपुर, पहराजपुर सहित तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार दावा कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मात्र पांच से सात घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली की समस्या को लेकर प्रतिदिन लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी करुणेंद्र ¨सह का कहना है कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जानबूझ कर समस्या को बदनाम करने की साजिश की जा रही है जो किसी भी दशा में न्याय संगत नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें