पशु अस्पताल की स्थिति दयनीय
जासं, पूर (बलिया) : विकासखंड पंदह के राजकीय पशु चिकित्सालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इस
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 04:51 PM (IST)
जासं, पूर (बलिया) : विकासखंड पंदह के राजकीय पशु चिकित्सालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इससे पशुपालकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। समाजसेवी दीपू तिवारी का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ग्राम चकमोती में कई पशु काल के गाल में समा रहे हैं। अज्ञात बीमारी की वजह से विक्रमा तिवारी की कई गाय मर गई। पशुपालकों का कहना है कि समयबद्ध तरीके से यहां पशुओं का टीकाकरण नहीं होता है। यहां तक कि पशु अस्पताल पर कोई कर्मचारी भी नियमित नहीं आता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें