विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में मतदान जारी, 33,770 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 11:26 AM (IST)

बलिया में खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी है, जिसमें 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ...और पढ़ें

बलिया में स्नातक शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण।

बलिया में स्नातक शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण।

HighLights

  1. बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी।

  2. कुल 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  3. डीएम-एसपी ने चुनाव तैयारियों और कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में शुक्रवार को खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन में 4.92 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 8.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इस निर्वाचन के लिए जिले में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन के लिए 34 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 बूथ निर्धारित हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 33,770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन के 28,859 और शिक्षक निर्वाचन के 4,911 मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन में 24 प्रत्याशी, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

इससे पहले गुरुवार को तहसील सदर से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

कस्तूरबा विद्यालय का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से जाना सुविधाओं का हाल

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शुक्रवार को सीयर विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भोजन, कंप्यूटर शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिक्षकों और कर्मचारियों की संख्या के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आठ शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा चौकीदार, सफाई कर्मचारी और रसोइयों सहित कुल 14 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा को नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। भोजन निर्धारित मेनू के अनुसार तैयार कराने और उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।

अधिकारियों ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिसर और कक्षों में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए।