राजनीतिक पार्टियों ने जनता को सिर्फ ठगने का किया काम
जनपद के छोरहर गांव में युवा चेतना के तत्वावधान में जनसंवाद का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश निर्माण हेतु लोगों को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन हेतु संकल्पित है। राजनीतिक पार्टियों ने जनता को सिफऱ् ठगने का काम किया है अगर हमलोग अब सतर्क नहीं हुए तो फिर देश का नुक़सान होगा।
जागरण संवाददाता, बलिया : राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन हेतु कृत संकल्पित है। राजनीतिक पार्टियों ने जनता को सिफऱ् ठगने का काम किया है। अगर हम लोग अब भी सतर्क नहीं हुए तो फिर देश का नुक़सान होगा। यह बात छोरहर गांव में युवा चेतना के तत्वावधान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कही।
मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और नौजवानों के उत्थान हेतु हमलोगों को संघर्ष करना होगा। देश में समता की स्थापना जब तक नहीं होगी तब तक भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा। कहा की किसान की थाली में छप्पन भोग पहुंचाना ही हम लोगों का लक्ष्य है। देश में ग़रीबी उन्मूलन की बात करने वाले नेताओं और पार्टियों ने सिफऱ् अपना विकास किया है। इस मौके पर रंजीत मौर्य, संजय मिश्र, बैजू राय, अनिल सिंह, रामानंद मौर्य, रामाशंकर वर्मा, कमलेश राजभर, श्यामनारायन मिश्र, महंगू राजभर आदि मौजूद थे। संचालन अजय ओझा ने किया।