Move to Jagran APP

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान, दिखाई सख्ती

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान दिखाई सख्ती

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 04:34 PM (IST)
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान, दिखाई सख्ती
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान, दिखाई सख्ती

जागरण संवाददाता, बलिया: कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन सख्त दिखा। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर पुलिस सड़क पर उतर गई। इसके बाद शहर सहित आसपास के सटे इलाकों के मुख्य व लिक मार्ग को पूरी तरह से सील कर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान शहर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस ने वापस कर दिया। पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। शहर के अंदर इधर एक पखवारे से कोरोना वायरस के कई केस मिले। इनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर आम दिनों की तरह निकल जा रहे है जबकि प्रशासन ने केवल आवश्यक कार्य के लिए ही निकलने की छूट दी है। यह देख जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की शाम को पुलिस को सख्ती का निर्देश दिया। इसके बाद सुबह पुलिस ने शहर के अंदर आने वाले बैरिया, सिकंदरपुर, रसड़ा, गड़वार व मनियर मार्ग को सील कर दिया। पुलिस इस तरफ आने वाले हर एक वाहन की चेकिग करने लगी। लिक मार्गों को भी बंद कर दिया गया था। शहर क्षेत्र में कोतवाल विपिन सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन, चित्तू पांडेय चौराहा, कदम चौराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, अस्पताल रोड पर चेकिग की। कई वाहनों को चालान भी किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.