साधु की लंगोट की तरह हैं प्रधानमंत्री : सुरेंद्र ¨सह
जागरण संवाददाता, बलिया : बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि देश
जागरण संवाददाता, बलिया : बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधु की लंगोट की तरह हैं। इनके नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ रहा है। विधायक सोमवार को रामगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गोरखपुर व फूलपुर में हो रहे उप चुनाव में सपा व बसपा के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस गठबंधन में नीतियों का कोई मेल नहीं है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह परिवारवादी पार्टी है। लोहिया जी के साथ इसका भी अंत अब हो गया है। इस गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। कमल पूरे देश में खिलेगा। उप चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। यह चाहे जितना भी गठबंधन कर लें। एक सवाल के जवाब में कहा कि कमल को रोकना अब किसी के वश में नहीं है। यह लोगों के दिलों में बस गया है, जिसे निकालना बड़ा ही मुश्किल है।