Move to Jagran APP

संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ

संविधान दिवस पर जिले भर में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक भारतीय संविधान के अनुपालन की शपथ ली गई। नगर के मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:06 AM (IST)
संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ
संविधान दिवस पर एकता व अखंडता की ली शपथ

जागरण संवाददाता, बलिया : संविधान दिवस पर जिले भर में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक भारतीय संविधान के अनुपालन की शपथ ली गई। नगर के मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने छात्रों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य गुरु स्वरूप श्रीवास्तव, लालचंद्र, पंकज सिंह, विजय शंकर राम, रामकुमार तिवारी, सुनील, योगेश, कपिल, नवीन तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन अखिलेश सिन्हा ने किया।उधर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की गारंटी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि चिकित्सा व शिक्षा का बाजारीकरण नहीं बल्कि राष्ट्रीकरण किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, कृष्णा कुमार गोंड, मिथिलेश खरवार, आदित्य पासवान, शिवशंकर खरवार आदि मौजूद थे।वहीं गणेशी प्रसाद सूचना व प्रौद्योगिकी संस्थान में संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को संविधान के मूल कर्तव्यों से परिचित कराने के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संत कुमार ने छात्रों को संविधान की विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता राहुल रंजन सिंह व संचालन राजीव राय ने किया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। राकेश कुमार यादव ने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अधिवक्ता बालेंदु कुमार ओझा, अमित गुप्त, हरिमोहन श्रीवास्तव, विष्णु उपाध्याय, श्रीनिवास राय, रमाकांत यादव, जमीर, गौरीशंकर शुक्ल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में बाबा साहब डा. आंबेडकर संस्थान में संविधान दिवस मनाया गया। भारतीय संविधान व डा. आंबेडकर की भूमिका विषयक गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता विजय शंकर राम व संचालन राजन कन्नौजिया व आभार एस प्रताप वैद्य ने व्यक्त किया। वहीं नेहरू युवा केंद्र ने संविधान दिवस पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई। संचालन नवीन कुमार सिंह ने किया। हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा व सेवानिवृत जिला जज कमलेश मिश्र ने संविधान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव, शौकत खान, डा. अंगद गुप्त, सतीश चतुर्वेदी, आलोक रंजन, विकास सिंह, अवनीश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सोनू सिंह ने किया। कुंवर सिंह पीजी कालेज में संविधान दिवस के अवसर पर छात्रों को प्रस्तावना व मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश सिंह ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, रोवर्स, रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर के सदस्यों के साथ समस्त छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।

loksabha election banner

सुखपुरा: क्षेत्र के गौरी शंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनई के सभागार में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने शिक्षकों एवं छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया और उसके अनुपालन की शपथ दिलाई। संचालन धनंजय राय ने किया।

गड़वार : ब्लॉक परिसर में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने ब्लॉक कर्मचारियों को व थाना प्रांगण में इंस्पेक्टर अनिल चंद्र तिवारी ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रस्तावना से अवगत कराया और देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई।

नगरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्त ने सभी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना से अवगत कराते हुए देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में बीडीओ राम आशीष ने ब्लाककर्मियों को भी शपथ दिलाई। इस दौरान एडीओ पंचायत ब्रम्हदेव पाल, रमाकांत, मनोज कुमार सिंह, रामसहाय, प्रमोद पांडेय, अश्वनी कुमार, संतोष राय मौजूद थे।

रसड़ा : आदर्श नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों व सभासदों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उधर पूर्व सीडीपीओ बैजनाथ राम द्वारा मंगलवार को रसड़ा के रामपुर, नागपुर एवं डेहरी आदि गांवों में पद यात्रा निकालकर लोगों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों, क‌र्त्तव्यों के बारें में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया।

चिलकहर: बीडीओ मीना सिंह ने ब्लाक कर्मचारियों व अधिकारियों को भारतीय संविधान की जानकारी देते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिये संविधान के पालन की शपथ दिलाई। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने मातहतों को शपथ दिलाई।

बिल्थरारोड : समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों व शैक्षिणक संस्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान के अनुपाल की शपथ ली गई। तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार यादव ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई। वहीं उभांव थाना पर इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी मातहतों को देश की एकता व अखंडता बनाएं रखने की शपथ दिलाई। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता द्वारा भी सभासदों व कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। उधर देवेंद्र डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. हरेराम सिंह, मुकेश कुमार झा, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह ने मौलिक अधिकारों की चर्चा की और निबंध, पोस्टर तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया। संचालन डा. शिवाकांत मिश्र ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.