पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया पौधरोपण
जासं बलिया जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति बलिया के तत्वावधान में चल रहे पर्यावरण संकल्प व महावृक्षारोपण अभियान के तहत पांच लाख पौधरोपण के क्रम में टीडी कालेज चौराहे पर सुबह 11.30 बजे से सामूहिक पौधरोपण किया गया।
जासं, बलिया : जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया के तत्वावधान में चल रहे पर्यावरण संकल्प व महावृक्षारोपण अभियान के तहत पांच लाख पौधरोपण के क्रम में टीडी कालेज चौराहे पर सुबह 11.30 बजे से सामूहिक पौधरोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था जनजागरुकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, श्लोगन, वाद-विवाद कार्यक्रम के साथ ही प्रदर्शनी भी जगह-जगह लगाएगी। संस्था के जलालुद्दीन, रितेश कुमार मिश्र पहाड़ी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इससे बड़ा कोई कार्य नहीं। इस मौके पर जाकिर हुसैन, संजय उपाध्याय, भानुप्रकाश वर्मा, इरशाद अली, अशोक यादव, अरविद तिवारी आदि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल व संचालन छात्रनेता मिटू खां ने किया।