मुड़ीकटवा में किया पौधरोपण
जासं, रेवती (बलिया) : नगर के उत्तरटोला निवासी भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री कुसुम पांड
जासं, रेवती (बलिया) : नगर के उत्तरटोला निवासी भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री कुसुम पांडेय ने सांसद आदर्श ग्राम कुशहर के मुड़ीकटवा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया। उन्होंने सर्व प्रथम हरिशंकरी के पौधे बरगद, पाकड़, पीपल, आम, नीम का क्रमश: एक साथ पौधरोपण के साथ 105 अलग प्रजाति के पौधे को लगाया। कहा कि वृक्ष से जल है और जल से जीवन हैं। महानगर व गांवों में बढ़ रहे प्रदूषण तथा पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपरण करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बताते चलें कि 22 अप्रैल सन् 1857 में वीर कुंवर ¨सह को अंग्रेज फौज से बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने इसी मुड़ीकटवा स्थान पर तीर धनुष व बांस की खपची से मुजवानी में घेराबंदी कर 106 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद से ही यहां पर हर साल झंडोतोलन के साथ शौर्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सतीश गुप्ता, प्रमोद केशरी, संजीत ओझा, लंबू पटेल, गोलू तिवारी, नीरज आदि मौजूद थे।