Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, लिया गया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाये जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ बुधवार को चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रजत सिंह एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा भी कार्यालय परिसर में विविध प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 12:36 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, लिया गया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, लिया गया संकल्प

जासं, चितबड़ागांव (बलिया) : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ बुधवार को चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया।

loksabha election banner

इस दौरान अधिशासी अधिकारी रजत सिंह एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा परिसर में विविध प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने कहा कि सघन अभियान चलाकर नगर क्षेत्र को हरियाली क्षेत्र में तब्दील करना है। इस मौके पर नन्हू यादव, कमरुद्दीन अंसारी, गणेश गौड़, भक्तमोहन सिंह, शिवमंगल सिंह, अभिराम त्रिपाठी, रोहित उपाध्याय, मनोज सिंह, मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

पूर : इलाके के ग्रामपंचायत पहराजपुर में पौधरोपण अभियान के तहत गुरुवार को मां खिला की भवानी शक्तिपीठ प्रांगण सहित इलाके के छह विद्यालयों में सैकड़ों पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विद्यालयों पर पौधरोपण करने के बाद छात्रों व छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलवाया गया। कहा कि वृक्ष ही वस्तुत: इस धरा के श्रंगार है इसे पल्लवित व पुष्पित कर ही हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह, बब्बन तिवारी, लूटावन यादव, जमील अंसारी, विरेन्द्र तिवारी, हरेराम राजभर, जयप्रकाश सिंह मौजूद थे।

बैरिया : नगर पंचायत को हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को विभिन्न वार्डों, सड़क के किनारे व तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत को 2234 छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस क्रम पिछले एक सप्ताह से पौधा रोपण का काम चलाया जा रहा है। अब तक कुल 1730 पौधे लगाए जा चुके हैं। अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि सभी वार्डों में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। सभी कर्मियों को 50-50 पौधों की देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर राधेश्याम वर्मा, आनंद गुप्ता, नृपेंद्र मौर्य, नागेंद्र प्रसाद वीसी, दरोगा वर्मा, बिदा यादव, धर्मेंद्र गुप्त आदि मौजूद थे।

नगरा : नरहेजी महाविद्यालय नरहीं के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के क्रम में गुरुवार को पौधारोपण किया। प्राचार्य डा. सुशील सिंह के नेतृत्व में 150 पौधे लगाए गए। प्राचार्या ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण जरुरी है। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, डा. कृष्ण मोहन सिंह, धनंजय शर्मा, दिवाकर पांडेय, अशोक प्रजापति, रमेश प्रजापति, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.