यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान को लगातार मिल रहा समर्थन
जागरण संवाददाता, बलिया : पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान को छात्रों, स्कूली बच्चों व किसानों का

जागरण संवाददाता, बलिया : पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान को छात्रों, स्कूली बच्चों व किसानों का भी बड़ी संख्या में समर्थन भी मिलने लगा है। वे समूह में आकर पौधरोपण कर रहे हैं। जिस प्रकार अभियान के दौरान सावन की शुरुआत के साथ ही वर्षा हो रही है उससे यही लग रहा है कि इस अभियान के समर्थन में भगवान इंद्रदेव ने भी अपनी ओर से मुहर लगा दी है। इसी क्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी बलिया श्रद्धा यादव द्वारा रविवार को बलिया-सोनौली मार्ग पर किमी छह से 11 के बीच वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिसमें पीपल, पाकड़, शीशम, कंजी, गुटेल, यूकेलिप्टस, सागौन आदि के पौधे का शामिल थे। इस मार्ग पर पौधरोपण हो जाने से राजमार्ग पर पर्याप्त छाया हो सकेगी। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अवधेश पाण्डेय, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, राज कुमार गौतम, सुरेन्द यादव, आमरनाथ, लालधर आदि वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
--¨हदू युवा वाहनी ने किया पौधरोपण
¨हदू युवा वाहनी के जिला अध्यक्ष मनीष ¨सह उज्जैन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद के कोने-कोने को हरा-भरा बनाने के लिए घर-घर से लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। पेड़ हैं तभी हम हैं। दैनिक जागरण के इस अभियान से जिले की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष दीपक पटेल, रजनीकांत, विवेक ¨सह गौतम, राजीव कुमार गुप्ता, रोहित ¨सह, निसात, कृष्णा वर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विषौली गांव में हुआ पौधरोपण
बलिया : युवा नेता बलवंत ¨सह ने दैनिक जागरण के मुहिम को आगे बढ़ाते हुए विषौली गांव में चालीस पौधे लगाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। बलवंत ने कहा कि अभी पूरे गांव में पौधरोपण का कार्य होना है, खेत में सौ गड्ढा खोदा गया है। इसमें अभी तक चालीस पौधे लगाए जा चुके है। पौधरोपण के साथ ही लोगों को पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प दिया गया है।
विकासखंड परिसर में हुआ पौधरोपण
बेरुआरबारी : खण्ड विकास अधिकारी आर के गुप्ता व समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राणाकुणाल ¨सह ने विकास खंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही उसे पेड़ बनने तक बचाने का संकल्प लेंगे तभी ये पौधे कल पेड़ बनकर हमारी रक्षा करेंगे। मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ इसे बचाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामविजय ¨सह, देवीलाल यादव, ज्योतिष ¨सह, छोटू खान अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
