चार करोड़ से संवरेगी बिल्थरारोड की तस्वीर
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र के चतुर्दिक विकास हेतु संचालित पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगरपंचायत योजना में बिल्थरारोड नगरपंचायत का चयन हुआ है। सत्र 201
जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र के चतुर्दिक विकास हेतु संचालित पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में बिल्थरारोड नगर पंचायत का चयन हुआ है। सत्र 2018-19 के तहत बिल्थरारोड नगर पंचायत का उक्त योजना में जनपद का इकलौता चयन है। इसके तहत आवंटित होने वाले करीब चार करोड़ की धनराशि से नगर पंचायत का विकास होगा। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्त ने उक्त योजना में बिल्थरारोड नपं चयन पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक धनंजय कन्नौजिया व बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के प्रयास का परिणाम बताया। उक्त योजना के तहत नपं के विकास हेतु करीब चार करोड़ रुपये का बजट अलग से मिलना है। इससे मास्टर प्लान के तहत नगर के सौंदर्यीकरण व विकास का कार्य किया जाएगा।