Move to Jagran APP

लेखपालों का धरना, आंदोलन तेज होने के आसार

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) उतर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी चला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:02 AM (IST)
लेखपालों का धरना, आंदोलन तेज होने के आसार
लेखपालों का धरना, आंदोलन तेज होने के आसार

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : उतर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी चला। अब यह धरना जिला मुख्यालय पर चलेगा। धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष विजेंद्र राय ने कहा कि प्रदेश सरकार लेखपाल संवर्ग के कर्मचारियों की बात नहीं मान रही है। लेखपाल अब अपने साथ ही रहे सौतेला व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि यह धरना कल से जिला मुख्यालय पर चलेगा। धरने को पतरु राम, चन्द्रिका प्रसाद, राणाविक्रम सिंह, अजित सिंह, चन्द्रभान सिंह, परवीन मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता रवींद्र यादव व संचालन पवन कुमार पांडेय ने किया। प्रदर्शन में होंगे लेखपाल

loksabha election banner

जासं, बैरिया (बलिया) : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बैरिया तहसील में तैनात सभी लेखपाल 13 से 26 दिसंबर तक जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। संघ के अध्यक्ष राजाराम सिंह ने बताया कि 13 से 26 दिसंबर तक कोई भी लेखपाल बैरिया तहसील पर कामकाज नहीं करेगा, सभी अनिवार्य रूप से धरना-प्रदर्शन के लिए जिला मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। आगे का निर्णय उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश के अनुरूप लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.