Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री ने लगाई चौपाल, परिवर्तन यात्रा से कराया रूबरू

जागरण संवाददाता दुबहड़ (बलिया) प्रदेश में व्याप्त भय भ्रष्टाचार अराजकता तथा भाजपा सरकार

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:05 AM (IST)
पूर्व मंत्री ने लगाई चौपाल, परिवर्तन यात्रा से कराया रूबरू
पूर्व मंत्री ने लगाई चौपाल, परिवर्तन यात्रा से कराया रूबरू

जागरण संवाददाता, दुबहड़ (बलिया) : प्रदेश में व्याप्त भय, भ्रष्टाचार, अराजकता तथा भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों को लेकर एक सितंबर को प्रस्तावित जनेश्वर मिश्र सेतु से परिवर्तन यात्रा के मद्देनजर पूर्व मंत्री नारद राय ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर सफल बनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के नगवां गांव के काली माता स्थान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूर्णतया विफल है। इस समय प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। बताया कि सपा सरकार में बलिया का जितना सर्वांगीण विकास हुआ उतना अभी तक किसी ने नहीं किया। विकास का जीता जागता उदाहरण गंगा नदी पर बना प्रदेश का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्रा सेतु, बलिया में बना विश्वविद्यालय व ट्रामा सेंटर है। सभा को राजकुमार पांडे, जमाल आलम, मुन्ना गिरि, भुनेश्वर पासवान, मुन्ना पाठक आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय यादव ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.