फार्मासिस्टों की मनमानी से स्वास्थ्य सेवा बदहाल
विकास खण्ड में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कुरेजी व छिब्बी में न तो चिकित्सक हैं न ही फार्मासिस्ट। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे केन्द्र खोलकर बस कागजी कोरम पुरा किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 05:55 PM (IST)
जासं, चिलकहर (बलिया): विकास खण्ड में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कुरेजी व छिब्बी में न तो चिकित्सक हैं न ही फार्मासिस्ट। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे केन्द्र खोलकर बस कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। यूं तो कुरेजी व छिब्बी स्थित अस्पतालों पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति है लेकिन उनका दर्शन विरले ही हो पाता है। आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय कमलेश यादव, जय प्रकाश तिवारी, साधु यादव ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें