अपने नेता को याद कर भावुक हुए लोग
विनम्रता सरलता व सहजता के प्रतिमूर्ति महान कर्मयोगी पूर्व विधान परिषद सदस्य सर्वशक्ति कुमार सिंह की 17वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इलाके के बृजेन्द्र नगर (पहराजपुर) में उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि समाजिक
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया): विनम्रता, सरलता व सहजता के प्रतिमूर्ति महान कर्मयोगी पूर्व विधान परिषद सदस्य सर्वशक्ति कुमार सिंह की 17वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इलाके के बृजेन्द्र नगर (पहराजपुर) में उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि समाजिक विषमता को दूर करने के लिए आजीवन संर्घषरत रहे। ऐसे में एमएलसी की कमी आज भी लोगों को खलती है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके आदर्श व विचार समाज के लिये प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिव्य कुमार सिंह, गौरव सिंह, रामवध पासवान, विक्रम सिंह, विजय कन्नौजिया, देवेन्द्र यादव, छोटेलाल गुप्ता, अभिषेक तिवारी, परवेज आलम, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे। अध्य्क्षता डॉ. फुलेन्द्र नाथ सिंह व संचालन मुनेन्द्र नाथ सिंह ने किया।