पराविधिक स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न
जासं, बलिया : जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार के निर्देश पर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में प्रावि
जासं, बलिया : जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार के निर्देश पर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में प्राविधिक स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में कराए प्रशिक्षण में कुल 139 स्वयं सेवक ट्रेंड हुए। इस दौरान सीओ सिटी अरुण कुमार ¨सह ने कहा कि आजकल साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है। थोड़ी सी असावधानी से काफी क्षति हो सकती है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुज ठाकुर ने ऐसे सभी धाराओं के बारे में बताया जो समझौता से हल कराया जा सकता है। प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने स्वयं सेवकों को उनके कार्य व अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जिनकी नियुक्ति तहसीलों में हुई हैं, वे अपने तहसील में प्राधिकरण के फायदे को लोगों तक पहुंचाएं। ऐसा कत्तई न हो कि इसके सहयोग से व्यक्तिगत कार्य किया जाए। शिकायत मिलने पर किसी भी समय नियुक्ति निरस्त कर दिया जाएगा। समारोह में श्रम विभाग केके राय, राजस्व निरीक्षक रणजीत बहादुर ¨सह आदि मौजूद थे।