याद किए गए परमहंस स्वामी हरिनारायण ब्रह्मचारी
जासं दोकटी (बलिया) क्षेत्र के दलकी नंबर एक गांव स्थित आश्रम पर त्रिदंडी स्वामी जी के शिष्य बैकुंठवासी परमहंस स्वामी हरिनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई।
जासं, दोकटी (बलिया) : क्षेत्र के दलकी नंबर एक गांव स्थित आश्रम पर त्रिदंडी स्वामी जी के शिष्य बैकुंठवासी परमहंस स्वामी हरिनारायण ब्रह्मचारी की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सुबह से ही आश्रम पर हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में महाराज जैसे संत का मिलना दुर्लभ है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोशन सिंह के अलावा बिट्टू सिंह, कौशल मिश्र, संजय सिंह, विनय सिंह, बृजेश कुमार, अशोक सिंह, संदीप सिंह, मैनेजर वर्मा, विनोद यादव, पंकज साहनी, मंजू देवी, गायत्री देवी, रमेश मौर्या, मनोज गुप्त आदि भक्तगण मौजूद थे।
वहीं हरिनारायणाचार्य भजनामृत कैसेट का विमोचन किया गया और हजारों शिष्यों को वितरित किया गया। बाहर से आए हुए साधुओं व असहायों को वस्त्र तथा अन्य सामग्री देकर विदाई की गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप