एकता व भाईचारा के पोषक थे पंडितजी
ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में समिति के संस्थापक पं.विश्वनाथ उपाध्याय की जयंती मंगलवर को टाउन हाल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डा.नरेंद्र तिवारी आचार्य ध्रुवपति पांडेय व पं.भूपनारायण पांडेय ने पुष्प अर्पित कर किया।
जासं, बलिया : समाज में एकता व भाईचारे की भावना के पोषक रहे पंडित विश्वनाथ उपाध्याय। नई पीढ़ी के उत्थान व समाज को सशक्त बनाने के लिए जीवनभर सक्रिय रहे। ब्राह्मण उत्थान समिति की स्थापना का उनका उद्देश्य व्यापक था। यह बात ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित पं. विश्वनाथ उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कही।
टाउनहाल में मंगलवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ डा. नरेंद्र तिवारी, आचार्य ध्रुवपति पांडेय व पं. भूपनारायण पांडेय ने पं. विश्वनाथ उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अरविद उपाध्याय ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। संस्था के अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडेय ने उन्हें कर्मनिष्ठ योगी व महान मानवतावादी बताया। रमाशंकर पांडेय ने कहा कि वे एक संत व्यक्ति थे। वे समाज सुधारक व प्रेरणा के स्त्रोत थे।
चंद्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में लगे रहे। डा. रघुवंश मणि पाठक ने कहा कि पंडितजी दीपस्तंभ की भांति समाज को आलोकित किया। संस्कार को प्राणवान करने के लिए वे समर्पित थे। इस मौके पर पं. परशुराम मिश्र, प्राचार्य शत्रुघ्न ओझा, डा. रघुमणि पाठक, रामविचार पांडेय, सुनीता पाठक, देवेंद्र तिवारी, सर्वानंद मिश्र, बलराम मिश्र, हरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे। आभार कमल कृष्ण उपाध्याय ने व्यक्त किया।