Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ballia News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, कार्रवाई की मांग

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 02:33 PM (IST)

    सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को करणी सेना बलिया के फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है। इससे सुभासपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने रसड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में धमकी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही गई है और मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

    Hero Image
    सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

    जागरण संवाददाता, बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को करणी सेना बलिया के फेसबुक आइडी से गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे आक्रोशित सुभासपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सोमवार को रसड़ा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभासपा के रसड़ा विधान सभाध्यक्ष अंशू राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष करणी सेना बलिया के फेसबुक पेज पर करणी सेना बलिया नाम से कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दी गई गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई है। 

    यह धमकी तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।