मछली मारते समय वृद्ध डूबा, शव बरामद
जागरण संवाददाता सहतवार (बलिया) थाना क्षेत्र के चांदपुर मार्ग स्थित आटा चक्की के पास बुधवार क
जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया): थाना क्षेत्र के चांदपुर मार्ग स्थित आटा चक्की के पास बुधवार की सुबह मछली मारते समय लल्लन राम (60) निवासी बलेउर की गड़ही में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से शव को बाहर निकाला। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
लल्लन राम सुबह अपने गदहों को चराने के लिए आटा चक्की के बगल में स्थित खेत की तरफ गए हुए थे। गदहों को खेतों में छोड़कर वह गड़ही में मछली मारने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास के लोग हो हल्ला मचाने लगे। इस पर उनके परिवार के सदस्य भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें पानी से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।