उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान
आफिसर्स क्लब में शनिवार को इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों को सम्मा
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 03:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया : आफिसर्स क्लब में शनिवार को इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसमें वर्ष 2020-21 में किए गए कार्यों की सराहना की गई। डिस्ट्रिक चेयरमैन ट्ठनुशरत राशिद ने प्रेसिडेंट सविता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मधु श्रीवास्तव, एडिटर नंदिनी तिवारी और कोऑर्डिनेटर अनीता सिन्हा को सर्टिफिकेट, इनर व्हील लोगो का लॉकेट और चेन देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि क्लब ने कोविड-19 महामारी में जन-जन तक सहयोग पहुंचाया। भारती सिंह, रेणु सिंह, सारिका सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें