विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में एआइ की मदद से नाबालिग का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, मुकदमा दर्ज

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 02:44 PM (IST)

बलिया के बांसडीह में एक नाबालिग छात्रा की फोटो का एआइ तकनीक से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले ...और पढ़ें

बलिया में एआइ से नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस।

बलिया में एआइ से नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस।

HighLights

  1. नाबालिग छात्रा की फोटो से एआइ ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो।

  2. वीडियो को सहपाठियों और रिश्तेदारों में किया गया प्रसारित।

  3. पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। नाबालिग छात्रा की फोटो का कथित रूप से एआइ तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने और उसे स्कूल के सहपाठियों व रिश्तेदारों में प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कस्बे के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता कक्षा 12 की छात्रा बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है।

पीड़िता के पिता के अनुसार बांसडीह कस्बा निवासी एक युवक ने 17 वर्षीय छात्रा की इंटरनेट मीडिया पर उपलब्ध फोटो का कथित तौर पर दुरुपयोग कर उसके नाम से मिलती-जुलती फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई। आरोप है कि इसके बाद एआइ तकनीक से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे छात्रा के सहपाठियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा गया।

पिता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपित ने छात्रा और उसकी मां की फोटो लगाकर अलग-अलग फर्जी आइडी बनाई थीं। परिवार द्वारा विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर के साथ फर्जी और वास्तविक आइडी के स्क्रीनशाट तथा छात्रा की उम्र से संबंधित मार्कशीट की प्रति भी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।