नहीं बनाया मार्ग, कीचड़ भरे रास्ते से बढ़ी परेशानी
जासं, रतसर (बलिया) : वर्षो बाद भी जनऊपुर-तपनी सम्पर्क मार्ग नहीं बन सका है। इसके चलते आज भी ग्र
जासं, रतसर (बलिया) : वर्षो बाद भी जनऊपुर-तपनी सम्पर्क मार्ग नहीं बन सका है। इसके चलते आज भी ग्रामीण कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों पर चलने को मजबूर हैं। देश को आजाद हुए सात दशक हो चुके हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण गुलामी जैसा जीवन जीने को विवश हैं। इसकी परवाह करने वाला कोई नहीं है। गड़वार ब्लाक से दस किमी दूर जनऊपुर-तपनी कच्चा मार्ग से मसहां गांव को जोड़ने वाला मुख्य सम्पर्क मार्ग की दूरी लगभग दो किमी है। इन गांवों से प्रतिदिन लोगों का अपने कामों से रोजाना आना जाना लगा रहता है, लेकिन समस्या तब और विकराल हो जाती है जब बरसात का मौसम शुरू होता है। लोगों को चार महीने इन गांवों से जोखिम भरे मार्ग पर यात्रा करनी पड़ती है। आलम यह है कि बरसात के समय कोई बीमार हो गया तो उसे खाट पर उठाकर ही मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। कई बार तो स्कूल जाते वक्त बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं तो अभिभावक बच्चों को स्कूल जाने से मना कर देते हैं।