चार सूत्रीय मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा पत्रक
उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डा. रामसुरेश राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चार सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को सौपा। इसमें सामान्य कार्य समान वेतन को लागू करने, विशिष्ट सेवानीति तत्काल प्रभाव से लागू करने, आाउटसोर्सिग पर रोकथाम, संविदा कर्मचारी का स्थाई समायोजन व नवीन पदसृजन और आशाबहुओं को निर्धारित कर्माचारी का दर्जा देना की मांग की।
जासं, बलिया: उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डा. रामसुरेश राय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चार सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें सामान्य कार्य समान वेतन को लागू करने, विशिष्ट सेवा नीति तत्काल प्रभाव से लागू करने, आाउटसोर्सिग पर रोकथाम, संविदा कर्मचारी का स्थाई समायोजन व नवीन पदसृजन और आशाबहुओं को निर्धारित कर्मचारी का दर्जा देना की मांग की। तत्पश्चात पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। इसमें डा. रामसुरेश राय ने कहा कि 2016 को देश के गृह मंत्री राजनाथ ¨सह द्वारा वादा किया गया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर संविदा कर्मचारियों की मांग पूर्ण की जाएगी। सरकार अभी तक यह सरकार सिर्फ आश्वासन देकर टरका रही है। इसको लेकर प्रदेश भर के समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बताया कि 20 नवम्बर को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर डा. सुमिता सिन्हा, डा. गणेश यादव, डा. प्रशान्त ¨सह, अफजल अहमद, डा. हरेराम गौतम, डा. विश्वजीत प्रसाद ¨सह, डा. दिनेश कुमार, डा. अमित श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, शशिकांत पुष्पक, रीता ¨सह, सोनी राय, प्रभात कुमार वर्मा, अभय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।