विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नरहेजी महाविद्यालय के प्रबंधक का सांसद और विधायकों पर कमीशन लेने का आरोप,जल्द खोलेगें सबका चिठ्ठा

By Sanjay Kumar Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 10 Apr 2026 11:45 AM (IST)

नरहेजी महाविद्यालय के प्रबंधक विजय नारायण सिंह गोपाल ने 1994 से अब तक के सांसदों व विधायकों पर निधि में ...और पढ़ें

बलिया में नरहेजी प्रबंधक का बड़ा आरोप: सांसद-विधायक निधि में कमीशनखोरी, जल्द होगा खुलासा।

बलिया में नरहेजी प्रबंधक का बड़ा आरोप: सांसद-विधायक निधि में कमीशनखोरी, जल्द होगा खुलासा।

HighLights

  1. प्रबंधक ने सांसद-विधायकों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया।

  2. सुरहा ताल में 825 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा।

  3. पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सपा विधायक संग्राम यादव भी घेरे में।

जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। नरहेजी महाविद्यालय के प्रबंधक व समाजसेवी विजय नारायण सिंह गोपाल ने वर्ष 1994 से लेकर अब तक के सांसदों और विधायकों पर निधि की धनराशि में कमीशन लेकर जनता के पैसों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि वह बहुत जल्द वह बडा खुलासा करने जा रहे हैं।सुरहा ताल से लेकर जनपद में व्यापक पैमाने पर लूट खसोट की गयी है।

विजय नारायण सिंह गोपाल ने कहा कि सुरहा ताल पर आठ सौ पच्चीस करोड रूपये का गोलमाल किया गया है। जिसकी शिकायत लगातर मेरे द्वारा की गयी है।उन्होने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर बंगाल से लेकर यूपी तक धनोपार्जन करने का आरोप लगाया।वहीं सपा विधायक संग्राम सिंह यादव तक को लपेटे में लिया है।

इसके साथ ही कहा कि जनपद के सभी विधायक व सांसदो का कार्य एक ही ठेकेदार कराकर मलाई काट रहे हैं।शेष ठेकेदार फाका कसी का शिकार हो गये हैं।कहा कि सबकी सूची बनायी गयी है।जल्द ही सबके चेहरे बेनकाब किये जायेगें।कहा कि अब तक के बने सभी विधायक व सांसदो ने बेहिसाब दौलत अर्जित की है।जिनमें कुछ अधिकारी भी सम्मलित हैं।