गांव, गरीब व देश की चिता करते हैं मोदी : मनोज तिवारी
बहुत दिनों के बाद भारत माता के गोद में एक ऐसा संतान आया है जो हमेशा गांव गरीब व देश की चिता करता है जिसका नाम नरेंद्र मोदी हैं।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बहुत दिनों के बाद भारत माता की गोद में एक ऐसा संतान आया है जो हमेशा गांव, गरीब व देश की चिता करता है, इनका नाम नरेंद्र मोदी हैं पांच वर्षों में 123 कल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रमाणित कर दिया कि देश के लोगों की चिता उन्हें सबसे अधिक है। आज केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। यह बात दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व अभिनेता मनोज तिवारी ने कही।
पीएन इंटर कॉलेज दूबेछपरा के मैदान में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मनोज ने कहा कि 2019 का चुनाव महा मिलावटियों से सिर्फ मोदी व योगी नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि देश की जनता लड़ रही हैं। अबकी बार अकेले भाजपा 300 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। हमारा गठबंधन 400 से पार होगा। मनोज ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना सहित मोदी सरकार की 123 कल्याणकारी योजनाओं का नाम गिनाया जिसका लाभ इस देश के सभी जाति धर्म के गरीबों के लिए लागू किया गया और उसका लाभ सभी को मिला। हिदू हो या मुसलमान अगड़ा हो या पिछड़ा, दलित हो या सामान्य वर्ग सबको लाभ दिया गया। पिछले 60 सालों तक हिदुस्तान पर राज करने वाले लोग गरीबों को पांच लाख तक का निश्शुल्क इलाज कराने की सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध करा पाए, क्योंकि बिना गारंटी गरीब युवकों की बैंक से लोन देने की व्यवस्था नही कराई गई। बिजली का कनेक्शन गरीबों के घरों तक नही पहुंचाई इसका जवाब विपक्षियों के पास नहीं है। केवल वह मोदी जी को गाली देना जानते हैं क्योंकि वह बौखलाहट में है वह जान गए हैं कि देश की जनता मोदी जी को दोबारा सत्ता सौंपने जा रही है।
मनोज ने पश्चिम बंगाल में अमित शाह के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने की निदा करते कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय देखकर आपा खो दी हैं। मंच से कई भोजपुरी गीत भी मनोज तिवारी ने प्रस्तुत किये। किसी गीत पर लोग भावुक हो गए तो झूमने लगे। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी को विजय मिलेगी।
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सपा-बसपा गठबंधन व कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश को बेचने वाले है। सभा को मुखदेव पाठक, मूनछपरा के प्रधान अलाउद्दीन, रमाकांत पांडेय सहित दर्जनों लोगो ने संबोधित किया। अध्यक्षता केहरपुर के प्रधान विजयकांत पांडेय व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। इससे पूर्व मंटू बिंद, विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर गोंड ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप