नगर पंचायत ने शुरू किया सफाई अभियान
कोरोना काल में नगर पंचायत ने सफाई अभियान शुरू कर दिया ह
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 04:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : कोरोना काल में नगर पंचायत ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले नगरा-रसड़ा मार्ग के दोनों तरफ नालियों की सफाई की गई। नालियां जाम पड़ी हुई थीं जिससे घरों का पानी घरों में ही रह जाता था। विगत 15 वर्षों से नाली की सफाई नहीं हो सकी थी। बरसात से पूर्व हुई नाली की सफाई से बाजारवासी राहत महसूस कर रहे हैं। भाजपा आइटी सेल के सह संयोजक जायप्रकाश जायसवाल ने ईओ को पत्र लिख कर उक्त नालियों की सफाई किए जाने की मांग की थी। ईओ संजय कुमार राव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हर गली व मोहल्लों का सैनिटाइजेशन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें