मोतीझील का एप्रोच मार्ग धंसा, आवागमन बाधित
भारी बारिश की वजह से मोतीझील पर बना पुल का एप्रोच धंस गया है। पुल के दोनों ओर बने एप्रोच मार्ग धंसने से जानलेवा हो गया है। धंसा हुआ मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है।
-पुल के दोनों ओर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे दावत
-दो साल पूर्व सपा सरकार द्वारा बनवाया गया था पुल जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : भारी बारिश की वजह से मोतीझील पर बना पुल का एप्रोच धंस गया है। पुल के दोनों ओर बने एप्रोच मार्ग धंसने से जानलेवा हो गया है। धंसा हुआ मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है। दो वर्ष पूर्व लोकार्पित हुई पुल का एप्रोज धंसने क्षेत्र के देवडीह, डुहिया, जानकी छपरा, हरदत्तपुर, रुकनपुरा, मंगलपुरा, बलुआ, बरियारपुर, सुल्तानपुर, ताहिरापुर, टोलापुर, मुड़ियारी, कोटवा, महेंद्रा, रिगवन, गोसाईंपुर, सकरपुरा, केवटलिया चौब गांवों के अलावा सुल्तानपुर सहित बिहार जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पुल का निर्माण साल 2016 में ही कराया गया था।
वैसे तो बनने के छह माह बाद ही अप्रोच मार्ग में दर्जनों गड्ढे हो गए थे लेकिन लोगों को आना जाना जारी रहा। इधर एप्रोच मार्ग के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है और लोग आने-जाने से कतराने लगे हैं। उक्त समस्या के संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। आलम यह है कि उक्त मार्ग से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है वहीं बाइक व पैदल चलने वाले भी इधर से गुजरने में डरने लगे हैं।