प्रवासी कामगारों नहीं मिली सहायता किट
जासं बैरिया (बलिया) अधिकांश प्रवासी कामगारों को सरकारी सहायता किट नहीं मिलने से उनमें क्षोभ व्याप्त है। वहीं सरकारी मशीनरी पर सूची बनाने में अनियमितता व भेदभाद के आरोप लगाए जा रहे हैं।
जासं, बैरिया (बलिया) : अधिकांश प्रवासी कामगारों को सरकारी सहायता किट नहीं मिलने से उनमें क्षोभ व्याप्त है। वहीं सरकारी मशीनरी पर सूची बनाने में अनियमितता व भेदभाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रवासी कामगारों की सूची लेखपालों को बनानी थी। वहीं उसका सत्यापन राजस्व निरीक्षण व अन्य अधिकारियों द्वारा करने के बाद सरकारी सहायता किट प्रवासी कामगारों में तहसीलकर्मियों द्वारा वितरण की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है। सूची बनाने में घालमेल के कारण काफी संख्या में प्रवासी कामगारों का नाम सूची से बाहर है और उन्हें सहायता से वंचित होना पड़ा है। लोगों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वंचित प्रवासी कामगारों की नई सूची बनवाकर उन्हें सहायता प्रदान करने हेतु कार्यवाही करें।