विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी आंदोलन के योद्धा पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का पहुंच रहा है शव, रव‍िवार को अंतिम संस्कार

By Lavkush Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 05:39 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक बलिया पहुंचेगा। उनका ...और पढ़ें

समाजवादी नेता राम गोविंद चौधरी का अंतिम सफर बलिया पहुंचा, रविवार को होगा अंतिम संस्कार।

समाजवादी नेता राम गोविंद चौधरी का अंतिम सफर बलिया पहुंचा, रविवार को होगा अंतिम संस्कार।

HighLights

  1. राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम बलिया पहुंचेगा।

  2. अंतिम संस्कार रविवार, 27 सितंबर को पैतृक गांव में होगा।

  3. वे जेपी आंदोलन के योद्धा और आठ बार विधायक रहे।

जागरण संवाददाता, बलिया। लखनऊ स्थित पीजीआइ में निधन के बाद दिवंगत समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार को शाम तक तक बलिया पहुुंचेगा। 27 सितंबर रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

क्षेत्रीय लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। अंतिम यात्रा में स्वजन, ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद गांव में ही स्थित सरयू नदी के किनारे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 1971-72 में छात्र राजनीति के बाद वह जेपी आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

1975 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 19 महीने तक उन्हें जेल में रहना पड़ा, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह चुनावी मैदान में कूदे और पहली बार चिलकहर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, उस समय वह चंद्रशेखर की जनता पार्टी के सदस्य थे। वह चंद्रशेखर को ही वह अपना राजनीतिक गुरु भी मानते थे। आठ बार विधायक रहे राम गोविंद चौधरी वर्ष 2017 से 2022 तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

अंतिम यात्रा का यह है रूट
लखनऊ के मेट्रो सिटी अपार्टमेंट से पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा शुरू होकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रास्ते बलिया लाया जाएगा। बलिया पहुंचने पर पार्थिव शरीर को जगदीशपुर स्थित आवास ले जाया जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में भी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को निर्धारित मार्ग से पैतृक गांव गोसाईंपुर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान हनुमानगंज, सुखपुरा चौराहा, बेरुआरबारी, बांसडीह अंबेडकर तिराहा, हल्दी और मनियर समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रस्तावित है।
--------