Move to Jagran APP

आरओ प्लांट का किया भूमिपूजन

जागरण संवाददाता नगरा ( बलिया) नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को विध

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:09 PM (IST)
आरओ प्लांट का किया भूमिपूजन
आरओ प्लांट का किया भूमिपूजन

जागरण संवाददाता, नगरा ( बलिया) : नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को विधायक धनंजय कन्नौजिया ने आरओ प्लांट के लिए भूमि पूजन किया। आरओ प्लांट क्षेत्र विकास निधि से पांच लाख की लागत से लगाया जाएगा। विधायक ने कहा कि यहां मंदिर पर देवी दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं तथा यहीं पर सामुदायिक विवाह घर भी निर्मित है। इसी को ध्यान में रख कर आरओ प्लांट लगाया जा रहा है। इससे लोगों को स्वच्छ जल मुहैया हो सकेगा। नगर पंचायत की कुछ आबादी भी मंदिर परिसर के समीप रहती है, उन्हें भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसी तरह नगरा में अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। आयोजक, पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने विधायक सहित अन्य गणमान्य लोगों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर गीताशरण सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, रामायण ठाकुर, अमरनाथ चौहान, अशोक कुमार गुप्ता, लालबहादुर सिंह, शशिप्रकाश चौरसिया आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अरविद नारायण सिंह व संचालन प्रमोद सिंह पप्पू ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.