राज्यमंत्री ने दी योजनाओं की जानकारी
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के ग्राम सभा हरिपुर के इंटर कालेज के प्रांगण में
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के ग्राम सभा हरिपुर के इंटर कालेज के प्रांगण में भाजपा द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की देर रात किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, सौभाग्य योजना, सुकन्या धन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार द्वारा हर गरीब के दरवाजे पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उसका निस्तारण किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने नाली खडं़जा व आवास के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों की सबसे अधिक शिकायत आवास व एक सफाई कर्मी को लेकर थी। मौके पर ही सफाई कर्मी का स्थानांतरण व आवास में गड़बड़ी पाए जाने पर मंत्री द्वारा जांच का आदेश दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों व लेखपाल को इंटर कॉलेज हरिपुर में विभिन्न तिथियों को कैंप लगाने का आदेश दिया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल, थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे। संचालन मंडल अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय व आभार व्यक्त प्रधानाचार्य कन्हैया हरिपुरी ने किया।