मेधावी छात्रा कायनात को सीएम ने किया सम्मानित
बलिया टाउन पालीटेक्निक की मेधावी छात्रा कायनात परवीन को 17 फरवरी को राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सम्मानित किया गया था।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:31 PM (IST)
बलिया : टाउन पॉलीटेक्निक की मेधावी छात्रा कायनात परवीन को 17 फरवरी को राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सम्मानित किया गया। उनके जनपद आगमन पर टाउन पॉलीटेक्निक संस्था में छात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वर्ष 2017-18 की मार्डन आफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस में टॉपर छात्रा कायनात परवीन ने 85.21 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में (ब्रांच ग्रुप) में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य इंजी. एसके उपाध्याय ने छात्रा को शुभकामना दी। सुमन श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन ¨सह, जेपी पांडेय, मनीषा ¨सह, निखिलेंद्र नाथ मिश्र, विनोद, मेराज आलम, रवि कुमार आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें