पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्वि के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी
रूद्गद्वश्रह्मड्डठ्ठस्त्रह्वद्व ह्यह्वढ्डद्वद्बह्लह्लद्गस्त्र ड्डद्दड्डद्बठ्ठह्यह्ल ह्लद्धद्ग श्चह्मद्बष्द्ग द्धद्बद्मद्ग श्रद्घ श्चद्गह्लह्मश्रद्य स्त्रद्बद्गह्यद्गद्य
जागरण संवाददाता, बलिया : पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्वि के खिलाफ विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठन सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यकर्ता व नेता सपा पार्टी कार्यालय से बिना पेट्रोल की कार रस्सी के सहारे खींचकर डीएम कार्यालय पहुंचे।
सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तेल के मूल्य वृद्वि का विरोध अनूठे तरीके से किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लहराते हुए जमकर नारेबाजी की गई। सपा नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के संकट की घड़ी में लोगों की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमा गई है। विश्व बाजार में कच्चे तेल का दाम सबसे निचले स्तर पर है, इसके बावजूद पेट्रोलियम मंत्रालय देश में लगातार दाम बढ़ा रहा है। इससे जनता परेशान हो गई है। आजाद भारत में पहली बार इस सरकार में पेट्रोल से डीजल अधिक महंगा हुआ है। तेल का दाम बढ़ने से मंहगाई भी बढ़ने लगी है। इससे आमजन के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है।
पत्रक सौंपते हुए युवा नेताओं ने सरकार से पेट्रोल व डीजल के बढ़ाए गए मूल्यों को घटाने व निरंतर बढ़ रहे मूल्य पर नियंत्रण रखने की मांग की। प्रदर्शन में मनन दुबे, राहुल सोनू, आशुतोष ओझा, जेडी, अंकित मिश्रा, मिन्टू खां, मारकंडेय यादव, श्रवण पांडेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सुजित तिवारी, वेद प्रकाश, दिग्विजय पासवान, अभिषेक पांडेय, शुएब खां, अभिषेक यादव गोलू, कृष्णा बाबू आदि शामिल रहे।