पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के शिकार शहीद के परिवार को चार बजे मिली सूचना
पाकिस्तान सीमा पर लगातार तीन दिन से सीजफायर का उल्लंघन का शिकार कांस्टेबल बिजेंद्र बहादुर हो गए। ब्रिजेन्द्र बहादुर अरनिया सेक्टर में अग्रिम चौकी पर बाड़ के पास तैनात थे।
बलिया (जेएनएन)। जम्मू में आज तड़के सीमा के पाकिस्तानी सैनिकों के सीजफायर के उल्लंघन के कारण वीरों की धरती बलिया का एक लाल शहीद हो गया। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में बलिया के कांस्टेबल ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह के घर पर उनके शहीद होने की सूचना तड़के चार बजे मिलने के बाद से ही कोहराम मचा है।
पाकिस्तान सीमा पर लगातार तीन दिन से सीजफायर का उल्लंघन का शिकार कांस्टेबल ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह हो गए। बिजेंद्र बहादुर अरनिया सेक्टर में अग्रिम चौकी पर बाड़ के पास तैनात थे। तभी देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मोटार्र दागे और गोलीबारी शुरू कर दी।
जम्मू के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बलिया जिला के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर गांव का जवान ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गया। भोर में जैसे ही खबर यहां तक आयी, शहीद के घर व गांव में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।
#Visuals from the residence of BSF Constable Brijendra Bahadur Singh in Ballia; he lost his life in firing by Pakistan in J&K's RS Pura. pic.twitter.com/DloPgUhI5o— ANI UP (@ANINewsUP) September 15, 2017
32 वर्ष के शहीद ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह इससे पहले राजस्थान में तैनात थे। करीब एक वर्ष पहले ही उनकी तैनाती अररिया सेक्टर में हुई थी। इसके बाद वह पत्नी व दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह तथा दो बच्चे हैं। उनके पिता अशोक सिंह गांव पर ही खेती-बारी करते हैं।
आज तड़के चार बजे घर पर सूचना मिली कि दो बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू हुई। बताया गया कि दुश्मनों से मुकाबला करने में ब्रिजेन्द्र ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। शहीद ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह का शव देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है।
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि एक गोली ब्रिजेन्द्र के बाईं तरफ, पेट पर लगी। अस्पताल ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया।