एक-एक वादे पूरे कर रही सरकार: रवींद्र कुशवाहा
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : अमर शहीद रामनाथ यादव के नाम पर नई मंडी का नामकरण कि
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : अमर शहीद रामनाथ यादव के नाम पर नई मंडी का नामकरण किया जाना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा। यह कार्य सराहनीय है। उक्त बातें सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मनियर कस्बा स्थित परशुराम स्थान के पास अमर शहीद सूबेदार रामनाथ यादव सदर बाजार मंडी का शुक्रवार की शाम उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसको एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि अमर शहीद के नाम पर जो मंडी बनाई गई है वह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत होगी। रामनाथ यादव जो पांच नवंबर 2000 को कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की बलि दे दी, उनकी यादों को संजोने के लिए आदर्श नगर पंचायत मनियर की तरफ से उनके नाम पर मार्केट का नामकरण किया गया है। नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि मैं गरीबी में जन्मा हूं और गरीबी को नजदीक से देखा हूं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो भी गरीबों के लिए योजनाएं चलती हैं उसको हृदय से आत्मसात करता हूं और क्रियान्वित करता हूं। उन्होंने शहीद रामनाथ यादव के नाम पर बाजार का नामकरण किए जाने के प्रस्ताव के लिए नगर पंचायत के सभी सदस्यों तथा टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी गिरिजा देवी, पुत्र राकेश एवं पुत्री प्रियंका ने भी अपने पिता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके नाम पर बाजार का नामकरण किए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष,युवा टीम को बधाई दी। तत्पश्चात संकल्प संस्था द्वारा बेटी बचाओ नाटक मंचन प्रस्तुत किया गया। आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में संस्था की टीम ने अनेक गीत प्रस्तुत किए जिसको सुनकर ग्रामीण भाव-विभोर होते रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी, नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री विजय प्रकाश गुप्ता व व्यापार मंडल के जिला युवा अध्यक्ष, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, उद्योग बंधु का सदस्य अर¨वद गुप्ता को साफा देकर के भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को माधव प्रसाद गुप्ता, भीम गुप्ता, गोपाल जी ,पारस नाथ तिवारी, पूर्व सैनिक राम इकबाल राय, विजय प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर चुल्ली उपाध्याय, प्रदीप कुमार उपाध्याय ,राजेश गुप्ता, गिरजा शंकर राय ,अमरेंद्र कुमार ¨सह,तौकीर अहमद, राजेंद्र ¨सह, विनय ¨सह, विनय जायसवाल भूतपूर्व सैनिक इंद्रजीत राय, शिव शंकर राय, वीरेंद्र राय, अशोक वर्मा, शिव प्रसाद राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी व संचालन योगेन्द्र ¨सह ने किया।