Move to Jagran APP

आपराधिक स्वरूप देना ही ममता बनर्जी का संस्कार : सुरेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) राजनीति को आपराधिक स्वरूप देना पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री म

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 06:23 PM (IST)
आपराधिक स्वरूप देना ही ममता बनर्जी का संस्कार : सुरेंद्र सिंह
आपराधिक स्वरूप देना ही ममता बनर्जी का संस्कार : सुरेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : राजनीति को आपराधिक स्वरूप देना पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संस्कार हो गया है। रोहिंगिया मुसलमानों के संपर्क में आने से ममता बनर्जी का संस्कार नष्ट हो गया है। वह शुद्ध रूप से आतंकवादी मानसिकता की हो गई हैं। यह बातें भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कही। वह शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थरबाजी, लाठी-डंडे से हमला, पश्चिमी बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय तथा अन्य नेताओं एवं काफिले में जा रहे बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने पर ममता बनर्जी के ओर से जारी बयान पर विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब राजनीति में सफलता के लिए ममता देशद्रोहियों से मदद ले सकती है, तो यह घटना तो उसके लिए बहुत छोटी बात है। पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार गोली मारी जा रही है, बम फेंके जा रहे हैं, लाठी डंडे से पीटा जा रहा है। क्या यह सब ड्रामा है, साजिश है। जनता इसका जवाब अवश्य देगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.