ऑनलाइन सूची में नाम घटाने-बढ़ाने का खेल
त: सहतवार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ की पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल ¨सह यादव शनिवार को सहतवार स्थित बड़े पोखरे पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद शिवपाल पहली बार बलिया आ रहे हैं। इसके लिए बड़े पोखरे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस कार्यक्रम के
जासं, बैरिया (बलिया) : राशन कार्डों की ऑनलाइन सूचियों से नाम घटा-बढ़ाकर प्रत्येक महीने लाखों का खेल हो रहा है। इसमें आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सूची में प्रत्येक महीने अकेले बैरिया तहसील क्षेत्र में हजार-दो हजार लोगों का नाम कभी घटा दिया जा रहा है तो कभी बढ़ा दिया जा रहा है। यह खेल पूरे जनपद में चल रहा है।
अगर एक बार सूची से नाम गायब हो गया तो उसे दर्ज कराने के लिए नाको चने चबाने पड़ रहे हैं। आपूर्ति निरीक्षक से कंप्यूटर आपरेटर तक को सेवा शुल्क देने के एक-दो महीने बाद पुन: सूची में नाम दर्ज हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद जिला आपूर्ति अधिकारी लोगों को आश्वासनों की घूंट पिलाकर मामले को टरका दे रहे हैं। दूसरी तरफ आपूर्ति विभाग के इस कृत्य से हजारों लोगों के चूल्हे ठंडे पड़ जा रहे हैं। कुछ लोग तो भुखमरी के कगार पर हैं।
क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस प्रकरण का तत्काल समाधान कराने की गुहार लगाई है ताकि गरीबों के चूल्हे ठंडे न पड़ें। इस बाबत पूछने पर उपजिलधिकारी बैरिया लालबाबू दूबे ने बताया कि जिन लोगों का नाम सूची से कटा है वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र मेरे यहां प्रस्तुत करें, उनका नाम जोड़वाया जाएगा।