विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समसुद्दीनपुर राजकीय स्कूल में छात्राएं बना रहीं रोटियां

By JagranEdited By:
Published: Tue, 07 Sep 2021 07:11 PM (IST)

जागरण संवाददाता बिल्थरारोड (बलिया) सीयर ब्लाक के समसुद्दीनपुर गांव स्थित राजकीय कंपोजिट ि

समसुद्दीनपुर राजकीय स्कूल में छात्राएं बना रहीं रोटियां
समसुद्दीनपुर राजकीय स्कूल में छात्राएं बना रहीं रोटियां

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : सीयर ब्लाक के समसुद्दीनपुर गांव स्थित राजकीय कंपोजिट विद्यालय में छात्राएं रोटियां बनाती हैं। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामला सोमवार का ही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय पर भोजनावकाश में चार छात्राएं रोटियां सेक रही हैं। विद्यालय में तैनात छह रसोइयों में पांच काफी बुजुर्ग हैं। जिसके कारण छात्राओं को ही रोटियां बनाने के लिए लगा दिया गया। इसी बीच गांव के युवकों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

मामले की होगी जांच

समसुद्दीनपुर कंपोजिट विद्यालय पर छात्राओं से रोटी बनवाने संबंधित वीडियो की जानकारी मिली है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्राएं शौकिया रोटी बना रहीं थी। इसके बावजूद पूरे मामले की जांच होगी।

सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीयर।